बदायूँ: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूँ के सेमिनार हाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) तथा जंतु विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. संजय कुमार ने विश्व पृथ्वी दिवस की प्रासंगिकता, उसके इतिहास, महत्व तथा संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1970 के पश्चात 1992 के रियो डी जेनेरियो सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रमों व उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पृथ्वी दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर 2020 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रमों का भी विस्तृत वर्णन किया। वर्तमान परिवेश में पर्यावरण प्रदूषण, जंगलों की अंधाधुंध कटाई, पहाड़ों की खुदाई एवं उसके दुष्परिणामों पर भी उन्होंने गहन चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. गौरव कुमार तथा डॉ. प्रियंका सिंह ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने की। उन्होंने पृथ्वी दिवस की प्रासंगिकता, पृथ्वी को सुरक्षित रखने के उपायों तथा सूर्य के एक अंश के रूप में पृथ्वी के क्रमिक विकास और वर्तमान स्वरूप पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ज्योति बिश्नोई ने कुशलतापूर्वक किया। इस अवसर पर डॉ. बबीता यादव, डॉ. प्रेमचंद चौधरी, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. रविंद्र सिंह यादव, डॉ. सारिका शर्मा के साथ-साथ कोमल, खुशी पटेल, गौरव सिंह, काव्या सिंह, शुभांशी सिंह, ध्रुव सिंह आदि उपस्थित रहे।