जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक सम्पन्न
बरेली। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने की, जबकि संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी ने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता को भाजपा सरकार की नीतियों और सच्चाई से अवगत कराया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाकर जनता को अन्य विषयों में उलझाए रखने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा सीटों में बढ़ोतरी और महिलाओं के नाम पर राजनीति कर सत्ता में बने रहने की कोशिश की जा रही है, जबकि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सरकार विफल रही है।महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियों से आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की अपेक्षा करती है, लेकिन सरकार का ध्यान इन मुद्दों पर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है, महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब अवश्य देगी।बैठक के अंत में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसीन किदवई, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी तौकीर आलम के पिता मंजूर अली के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में प्रमुख रूप से के.बी. त्रिपाठी, पंडित राज शर्मा, विनोद कुमार, पूनम दीप सिंह, तीरथ मधुकर, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, महेंद्र पाल गंगवार, प्रवीण उपाध्याय, मुदित नाम प्रताप सिंह, सुरेश वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, सरताज हुसैन, शाकिर सक्लेनी, संजीव अग्रवाल, सफदर अली बुखारी, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद जकी, रमेश श्रीवास्तव, सतीश चंद्र, ऐयाज खान, सुखविंदर सिंह, तबस्सुम खान, निशा खान, शबनम मलिक, इकबाल रज़ा, अमित कश्यप, गुड्डू खान, रऊफ अहमद, सद्दाम, फरीन खान, ज़ीशान अफरीदी, अर्चना शर्मा, जितेंद्र बाबू, आशीष रुस्तम, पीयूष मस्सी, प्रदीप जायसवाल, मोबिन कुरैशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।















































































