बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में “पृथ्वी दिवस” धूमधाम से मनाया गया,बच्चों को जागरूक किया

WhatsApp Image 2026-04-22 at 4.21.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस विशेष दिन पर विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करने के लिए सभी कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग प्रतियोगिताएँ एवं कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई जिसमें विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों के सीमित उपयोग तथा ऊर्जा बचाने के उपायों के बारे में जागरूक किया।
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्युत ऊर्जा का संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दर्शाया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से आरोही पाल व अनुभव प्रताप सिंह, कक्षा -10 से योग्यता वार्ष्णेय , कक्षा -11 से ईशानी माहेश्वरी, कक्षा 12 से अनन्या तोमर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और हरित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाना विषयों पर बनाई गई रंग-बिरंगी और सृजनात्मक चित्रों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति में पर्यावरण के प्रति गहरी चिंता और जागरूकता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। इस प्रतियोगिता में कक्षा – 6 से दक्ष कुमार, कक्षा-7 से अविका माहेश्वरी एवं कक्षा – 8 से आराध्या राठी, रूद्र प्रताप सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया |कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी भागीदारी निभाई। किसी ने पोस्टर बनाए तो किसी ने छोटे-छोटे प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए जिससे उनका उत्साह और समझ दोनों झलक रहे थे।
सबसे छोटे विद्यार्थियों यानी कक्षा पी.जी. से कक्षा 2 तक के बच्चों ने वृक्षारोपण गतिविधि में भाग लिया। बच्चों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रकृति के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित किया। यह गतिविधि उनके लिए न केवल आनंददायक रही बल्कि उन्हें प्रकृति से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी मिला।इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सब प्रत्येक पृथ्वी दिवस पर एक पौधा लगायेंगे तो निश्चित रूप से पृथ्वी का वातावरण शुद्ध, आपका शहर सुन्दर एवं आपका स्वास्थ्य और भी बेहतर हो जाएगा |विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी सबसे मूल्यवान धरोहर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया |
अरिहन्त वृक्षारोपण सामाजिक सेवा समिति ने विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे स्कूली बच्चों को ट्री-मैन प्रशान्त जैन ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि अपने प्रत्येक शुभ अवसरों एवं महापुरुषों आदि की जयन्ती पर वृक्षारोपण अवश्य करेंगे एवं उसको बड़ा होने तक उसकी देखभाल भी करेंगे |
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा पर्यावरण प्रेमी डॉ नीरज अग्निहोत्री एवं समिति के अधिकांश पदाधिकारी एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights