जिला अधिकारी गेट पर हाईवोल्टेज ड्रामा: जमीन, पैसा और प्रेम प्रसंग का उलझा मामला

WhatsApp Image 2026-04-22 at 4.27.55 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। कलेक्ट्रेट गेट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक वकील एक युवती को लेकर अपने चेंबर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आए कुछ लोगों ने युवती को पकड़ने की कोशिश की और उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे। युवती ने चीख-चिल्लाकर मदद मांगी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।जांच में सामने आया कि युवती को पकड़ने वाले कोई अजनबी नहीं, बल्कि उसके अपने परिजन मां, बहन और अन्य रिश्तेदार ही थे। मामला सिर्फ पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि करोड़ो रुपए की जमीन, लाखों रुपये और प्रेम प्रसंग से जुड़ा जटिल विवाद बताया जा रहा है।विथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद बिचपुरी निवासी राहुल के मुताबिक, उसकी बहन मोहिनी कुछ समय पहले घर से करीब 20 लाख रुपये लेकर चली गई थी। बाद में पिता छत्रपाल के निधन के बाद उनकी लगभग 600 गज जमीन मोहिनी के नाम हो गई। आरोप है कि अब मोहिनी उस जमीन को कुछ बाहरी लोगों के नाम करने की कोशिश कर रही है, जिसका परिवार विरोध कर रहा है।परिजनों का कहना है कि मोहिनी किसी बाहरी व्यक्ति के प्रभाव में आकर यह कदम उठा रही है। जमीन को दूसरे के नाम होने से रोकने के लिए ही उन्होंने कचहरी से पहले कलेक्ट्रेट के बाहर उसे रोकने का प्रयास किया, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चासूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और युवती को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।बरेली कचहरी का यह नाटकीय घटनाक्रम देर तक चर्चा का विषय बना रहा। परिवार का अंदरूनी विवाद जब सार्वजनिक हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights