बदायूँ में 25, 26 व 27 अप्रैल को 15 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा होगी,बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू

WhatsApp Image 2026-04-21 at 4.25.10 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आगामी 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को 15 परीक्षा केंद्रों में होने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल, निर्विघ्न व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरो की निगरानी में होगी।
जिलाधिकारी ने परीक्षा के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया कि वह अपने दिए गए दायित्वों का ठीक प्रकार से निर्वहन करें तथा निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जो दिशा निर्देश उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ व उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट 2025 में दिए गए हैं, उसका सअक्षर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में स्ट्रांग रूम व कंट्रोल रूम अलग-अलग बनाया जाए इसके निर्देश भी केंद्र व्यवस्थापकों को दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को परीक्षा जनपद में बनाए गए 15 परीक्षा केंद्रों पर होगी। प्रत्येक दिन दो-दो पालियो में यह परीक्षा होगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3ः00 बजे से 5ः00 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, सहायक केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है साथ ही परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं।
परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट,सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियो को प्रशिक्षण दे रहे एस0के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप भारती ने बताया कि जनपद में बनाए गए सभी 15 परीक्षा केंद्रों में कुल मिलाकर प्रत्येक पाली में 5232 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति होगी साथ ही आइरिस स्कैनिंग भी की जाएगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल व ज्वलनशील पदार्थ आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, केंद्र व्यवस्थापक, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights