बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धर्मनिष्ठ हरिश्चंद्र फाउंडेशन के तत्वावधान में मंदिर के राम दरबार भवन में आयोजित हुए कार्यक्रम में आचार्य वीरेश गौड़ संकर्षणाचार्य जी महाराज ने पूर्ण विधि-विधान से भगवान परशुराम के चित्र की पूजा – अर्चना करवाई। इस अवसर पर कथा व्यास पंडित वीरेश गौड़ ने भगवान परशुराम की कथा का वर्णन करते हुए सभी भक्तजनों से उनके आदर्शों पर चलने का आव्हान किया। कार्यक्रम में पंडित दुर्गेश गौड़, ज्ञानेन्द्र कुमार शर्मा, सुधीर उपाध्याय, हेमन्त शर्मा,नरेश शर्मा,सोम पाल शर्मा, गिरिजा किशोर गुप्ता,अजय शर्मा, प्रमोद कुमार अग्रवाल, राजेश शंखधार एक दत्त गौड़,विजय शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम भगवान परशुराम की आरती के पश्चात भोग – प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।