बरेली। बरेली में मंगलवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गई। हादसा की वजह कार की तेज रफ्तार बनी है। जहां एक ईको कार बारात से वापस लौट रही थी रास्ते में थाना सीबीगंज क्षेत्र में परसा खेड़ा के पास डिवाइडर से टकरा गई जिसमें एक की मौत हो गई 7 लोग घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव मीरापुर निवासी 23 वर्षीय हीरालाल साहू पुत्र जियालाल साहू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के भाई महेश साहू ने बताया कि हीरालाल साहू की बहन के देवर की शादी थी बारात धनेटा से कैंट थाना क्षेत्र के बभिया गांव गई थी रात में वापस ईको कार से वापस धनेटा जा रहे थे रास्ता में थाना सीबीगंज क्षेत्र के परसा खेड़ा रोड नंबर 4 पर एक कर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें प्रिंस प्रजापति पुत्र प्रेमपाल थाना हाफिजगंज , नितिन पुत्र कमलेश धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी , संजीव पुत्र पन्ना लाल प्रजापति धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी , पंकज पुत्र विशन चंद धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी , सचिन पुत्र लालता प्रसाद मीरगंज , राहुल पुत्र गिरीश धनेटा थाना फतेहगंज पश्चिमी , ड्राइवर प्रथम पाल रवि कुमार औंध थाना फतेहगंज पश्चिमी यह सभी गाय हो गए। हीरालाल पुत्र जियालाल की घटना स्थल पर मौत हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया हीरालाल के शव को पोस्टमार्टम को भेजा मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहरा मच गया। हीरालाल की पत्नी तारा देवी और उसके तीन बच्चे हैं परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल है।