बरेली । फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के कस्बे में अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना। अज्ञात चोरों ने बन्द घर के मेन गेट का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नगदी लेकर हुए फरार। जानकारी के अनुसार कस्बे मोहल्ला भिटौरा स्टेशन रोड निवासी नवनीत गंगवार अपने परिवार के साथ अमौर गांव में चाचा की शादी के मंडप में शामिल होने गए हुए थे। उसके बाद वह सोमवार सुबह जब वह अपने घर वापस लौटे तो मुख्य गेट के ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। अलमारी में रखी चांदी की 5 जोड़ी पायल, एक सोने का मंगलसूत्र, घर में लगी एक एलसीडी और 30,900 रुपये नगद चोर चुराकर फरार हो चुके थे। पीड़ित नवनीत गंगवार 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने मेंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चोरों की तलाश कर रही है।