बरेली। इज्जतनगर मंडल की नरमू टीम द्वारा नवनियुक्त वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राकेश कुमार भारती से औपचारिक भेंट कर उनका स्वागत किया गया। यह मुलाकात एआईआरएफ के महामंत्री एवं सहायक महामंत्री बसंत चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मलिक, संयुक्त मंडल मंत्री रोहित कुमार व राकेश कुमार तथा मुख्यालय शाखा मंत्री आर.के. पांडेय के नेतृत्व में संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने श्री भारती को बुके भेंट कर मंडल में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक का कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर मंडल के अन्य पदाधिकारियों में मोहम्मद ताजुद्दीन, राजेश चरण लाल, रिया सिंह पिंकी, मंजू, शिमरान, रामनप्रीत कौर तथा मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।