बरेली। बिथरी चैनपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदपुर बिचपुरी में वार्षिकोत्सव एवं शारदा संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता डी पी सिंह ने किया। इस मौके पर राममोहन तिवारी, एआरपी,विनीत शुक्ला, ग्राम प्रधान गौरब सिंह, अरमान, ब्रजेश पाण्डेय, ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रधान अध्यापक स्नेह लता, शालनी राठौर,सविता रानी पूनम सागर, निदा,संकुल प्रभारी, आशा शर्मा,रेखा, प्रीती पटेल, ऋचा, रीता, क्रांति,मधु,केदार सिंह आदि उपस्थित रहें जिन्होंने सहभागिता की। अंत में सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कक्षा 6,7,8 में कक्षाओं में सर्वाधिक अंक लाने वाले बच्चों एवं सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।