सी बी गंज वन क्षेत्र में पर्यटन विकास की शुरूआत
बरेली। सी बी गंज वन क्षेत्र में नगर वन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन डा अरूण कुमार सक्सेना, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ प्र सरकार द्वारा किया गया। इसे बरेली क्षेत्र में पर्यटन पर्यावरण रक्षा एवं विकास की शुरूआत बताया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वन विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे । कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार ने नगर वन को बरेली क्षेत्र की जनता व बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिये वनस्पति ज्ञान तथा वनों से सम्मान बढाने के लिये आवश्यक बताया गया। नगर वन शिलान्यास कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी बरेली श्रीमती दीक्षा भण्डारी द्वारा नगर वन में किये जाने वाले प्रस्तावित कार्यो के बारे में बताया गया कि इन्टरवेशन सेंटर,वेटलैण्ड का विकास, ट्री हाउस आदि सम्मिलित है। नगर वन के विकास के दौरान किसी भी वनस्पति को नुकसान नहीं पहुंचाया जायेगा। किसी भी प्रकार का पक्का निर्माण नहीं किया जायेगा। मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन, उ प्र बरेली द्वारा अवगत कराया गया कि सी बी गंज वन क्षेत्र में पायी जाने वाली जैव विविधता बहुत कम स्थानो पर मिलती है। इसी क्रम में बताया गया कि भ्रमण करते हुये एक वृक्ष जिसका नाम ग्लाइकोमिस पेन्टाफैला है, वह इसी क्षेत्र में देखा है जिसका उपयोग मधुमेह नामक बीमारी में तथा सामान्य रूप से इसे जिनबेरी कहा जाता है। प्रबन्ध निदेषक उ प्र वन निगम द्वारा नगर वन के विकास को बरेली क्षेत्र में पर्यटन/पर्यावरण के विकास की शुरूआत बतायी गयी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि सी बी गंज क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधों व वन्य जीव है जिसमें विभिन्न प्रजातियों की चिडियां/पक्षी तथा अनेक प्रजातियों के सर्प भी हैं । नगर वन शिलान्यास कार्यक्रम में समाज सेवी एडवोकेट अनिल कुमार सक्सेना, सुनील चौधरी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष उ प्र, लखनऊ, ए के सिंह प्रबन्ध निदेशक उ प्र वन निगम, पी पी सिंह अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन, श्रीमती दीक्षा भण्डारी प्रभागीय वनाधिकारी बरेली, सचिन कुमार प्रभागीय वनाधिकारी शाहजहांपुर, श्रीमती निधि चौहान प्रभागीय वनाधिकारी बदायूं, मनीश सिंह प्रभागीय वनाधिकारी पीलीभीत टाईगर रिजर्व पीलीभीत भी शामिल रहे। पी पी सिंह, मुख्य वन संरक्षक रूहेलखण्ड जोन, बरेली द्वारा अतिथियों का धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम संचालन विमल किशोर भारद्वाज उप प्रभागीय वनाधिकारी आंवला तथा प्रबन्धन वैभव चौधरी क्षेत्रीय वनाधिकारी बरेली द्वारा किया गया। निर्भय सक्सेना















































































