बरेली। बरेली कॉलेज बरेली के कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर उप प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्थायी कर्मचारियों के लिए 20 हजार रुपये मासिक वेतन, सेवा नियमावली बनाए जाने तथा कॉलेज को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई।पूर्व निर्धारित समय पर दोपहर एक बजे कर्मचारी प्राचार्य कार्यालय पहुंचे, लेकिन प्राचार्य प्रो. राय के न मिलने और फोन बंद होने के कारण उन्होंने उप प्राचार्य प्रोफेसर वंदना शर्मा से संपर्क किया। इसके बाद प्रो. वंदना शर्मा ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन प्राप्त किया।अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि इन मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं सचिव हरीश मौर्य ने खाली पदों पर समायोजन की मांग रखी। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस दौरान संजीव पटेल, सुनील कुमार सिंह, पूरनलाल मसीह, भीकम सिंह, राजाराम, श्रीराम, सूर्य प्रकाश शर्मा, अरविंद यादव, विशाल, गंगा प्रसाद, रामपाल और वली अहमद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।