बदायूँ। आज सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम एवं माल/यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी के द्वारा स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया जिसमें केंद्रीय विद्यालय बदायूं में संचालित बस जो मानक के अनुरूप नहीं थी, वाहन की फिटनेस, बीमा समाप्त था और टैक्स भी जमा नहीं किया गया था, परिवहन कार्यालय में सीज किया गया, साथ ही केसरी सिंह इंटर कॉलेज बदायूं की वैन जो फिटनेस फेल थी, उसको परिवहन कार्यालय में सीज किया गया, तीन अन्य मारुति वैन स्कूली वाहनों के मानकों को पूर्ण नहीं करते थे अर्थात् मानक के अनुरूप नहीं थे उनको भी परिवहन कार्यालय में सीज किया गया, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी हरिओम के द्वारा वाहन की व्यवस्था कर बच्चों को अन्य वाहन के द्वारा घर भेज दिया गया और सभी वाहनों को परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज कर दिया गया,, सभी स्कूल संचालकों से अनुरोध है कि जिन वाहनों की फिटनेस समाप्त है बीमा नहीं है परमिट समाप्त है जो मार्ग पर चलने योग्य नहीं है ऐसे वाहनों का संचालन ना करें,स्कूली बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ ना करें, यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, सभी स्कूल संचालकों से अनुरोध है स्कूली वाहनों के मानकों के अनुरूप रखें, यातायात के नियमों का पालन करें,