बरेली। ग्राम रजुपुर में भगवान श्री परशुराम जी की शोभायात्रा के दौरान उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दिया और आगे बढ़ने से मना कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। बाद में आपसी समन्वय और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शोभायात्रा को आगे बढ़ाया गया और गांव में धूमधाम से निकाला गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संदीप शुक्ला, राकेश कुमार शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, अमित शुक्ला, प्रमोद कुमार वर्मा, सुखपाल सिंह राठौर, महेश पाल सिंह चौहान, ठाकुर विराज सिंह चौहान, ठाकुर अवनीश सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान, पूर्व प्रधान चंद्रमुखी चौहान, ठाकुर मनोज सिंह, नितिन श्रीवास्तव, ठाकुर अमित सिंह, राजाराम प्रजापति, खेमपाल मौर्य, सत्येंद्र माहेश्वरी, छोटेलाल माहेश्वरी, मुरारी गुप्ता, रामचंद्र कश्यप, रामकुमार कश्यप, नन्हे साहू सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पुलिस प्रशासन के सहयोग से अंततः शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।