बरेली। थाना इज्जतनगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 92.224 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा तीन प्लास्टिक कट्टों में पैक 18 बंडलों में रखा हुआ था। पुलिस के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग के दौरान पीलीभीत रोड पर लखनऊ-दिल्ली हाईवे स्थित पचौरी पेट्रोल पंप से करीब 250 मीटर पहले मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर शाकिर खां निवासी अभयपुर थाना भोजीपुरा, सलमान निवासी घंघौरा थाना करेली जनपद पीलीभीत और अमजद खां निवासी मिर्जापुर थाना भुता को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से 92.224 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक कंटेनर और एक ई-रिक्शा भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। इस संबंध में थाना इज्जतनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा के कटक से गांजा लाकर बरेली और आसपास के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र गौतम, उपनिरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक इसरार अली सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।