अक्षय तृतीया पर कायस्थ सेना का सदस्यता अभियान शुरू, 151 लोगों ने ली सदस्यता

WhatsApp Image 2026-04-20 at 7.29.12 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर कायस्थ सेना कल्याण परिवार (रजि.) बरेली इकाई द्वारा स्टेडियम रोड स्थित खुशहाली सभागार में सदस्यता महा अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में एक ही दिन में 151 लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर संगठन विस्तार को नई गति दी।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धर्मार्थ कार्य प्रभारी मनोज सक्सेना ‘धूप’ द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार बरतरिया को सदस्यता दिलाकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान आशीष सक्सेना विद्यार्थी सहित कई गणमान्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की।जिलाध्यक्ष आलोक सक्सेना ने बताया कि संगठन का लक्ष्य 10,000 सदस्यों को जोड़ना है। साथ ही समाज के बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शैक्षिक, तकनीकी व व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक संजीव सक्सेना ने कायस्थ समाज के लिए नए शव वाहन हेतु 1,11,000 रुपये देने की घोषणा की, जिसका अन्य पदाधिकारियों ने भी समर्थन किया।इस दौरान नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं, जिसमें शशांक जौहरी को महानगर उपाध्यक्ष और दिव्यांश सक्सेना को महानगर सचिव बनाया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights