परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम धाम में भव्य आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-20 at 7.29.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बदायूं रोड स्थित लाल फाटक के भगवान परशुराम धाम में परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव ओमवीर यादव, जिलाध्यक्ष असफाक सक्लेनी, महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एवं प्रवक्ता पंडित राज शर्मा सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे न्याय, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं तथा उनके सिद्धांत आज भी समाज को सही दिशा देने में प्रासंगिक हैं।
इस अवसर पर सुरेंद्र पांडेय, रमेश मिश्रा, श्रीधर शुक्ला, सुभाष झा, गजेंद्र पांडे, कौशल सारस्वत, बृज किशोर शर्मा, अमन मिश्रा “समर्थ”, समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा एवं महावीर प्रसाद शुक्ला सहित अन्य लोगों ने पूजा-अर्चना, माल्यार्पण और प्रसाद वितरण किया।पूरे कार्यक्रम का वातावरण भक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights