36वां उर्स-ए-मोहम्मदी 24 अप्रैल से, देश-विदेश से आएंगे जायरीन

WhatsApp Image 2026-04-20 at 7.27.09 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । आस्ताना ए आलिया मोहम्मदिया(दरगाह वली मियां) में पीर ए तरीकत कुतुबुल अक़ताब क़िबला अल्हाज अश्शाह मौलाना वली मोहम्मद साहब रहमतुल्लाह अलैह (वली मियाँ) केे चार रोज़ा 36 वां उर्स ए मोहम्मदी के ताअल्लुक से प्रेस काॅफ़्रेंस हुई ।
प्रेस काॅफ़्रेंस में बताया गया कि कुतुबुलअक़ताब हज़रत अल्हाज अश्शाह मौलाना वली मोहम्मद साहब रहमतुल्लाह अलैह (वली मियाँ हुज़ूर) केे 24 अप्रैल से शुरू हो रहे चार रोज़ा उर्स ए मोहम्मदी में मुल्क व बहरूनी मुल्क केे ज़ायरीन भी शिरकत करेंगे। उर्स ए मोहम्मदी में दुबई,दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, झारखंड, हैदराबाद, उत्तराखण्ड,बिहार व उत्तर प्रदेश के विभिन्न ज़िलों केे ज़ायरीन तशरीफ़ ला रहे हैं । इस बार भी पोस्टर दो भाषाओं हिंदी और उर्दू में छपा है ताकि हर कोई आसानी से पढ़ सके ।
मीडिया प्रभारी सय्यद नाज़िर अली (चाँद) ने बताया उर्स ए मोहम्मदी की तकरीबात इस तरह हैं- 24 अप्रैल को रात बाद नमाज़ इशा तकारीर उलमा ए इकराम‌ होगी, 25 अप्रैल को सुबह 4 बजे हज़रत वली मियां रहमतुल्लाह अलैह का विसाली कुल शरीफ़ और रात को उलमा ए इकराम इसलाही तकारीर करेंगे , 26 अप्रैल को तरहई मुशायरा होगा जिसका मिसरा तरहा है “कभी आ गया गर तो शाम आ गया है”, मुशायरे की निज़ामत मशहूर शायर डा. हिलाल बदायूंनी करेंगे। 27 अप्रैल को शाम 4.50 पर हज़रत वली मियां हुज़ूर का इख़्तेतामी कुल शरीफ़ होगा। चार रोज़ा उर्स ए मोहम्मदी की सदारत सज्जादानशीं अल्हाज अनवर मियाँ हुज़ूर और निज़ामत हाफिज़ व कारी जानिसार अख़्तर जसपुरी की रहेगी ।उर्स ए मोहम्मदी में ज़ायरीन के ठहरने के लिए आस्ताने के मेहमानों इंतज़ाम किये गए हैं।
रिवायत के हिसाब से उर्स ए मोहम्मदी से कब्ल उर्स का आग़ाज़ पर्चम कुशाई से होगा जो नीम की चड़ाई स्थित सलमान शमसी केे घर से 23 अप्रैल (जुमेरात) को दोपहर 3 बजे शुरू होकर कर अपने क़दीमी रास्ते से होता हुआ आस्ताने पहुंचेगा ।प्रेस काॅफ्रे़न्स में सय्यद नाज़िर अली(चाँद),हाजी आरिफ़ उल्लाह, ताहिर जमाल,इफ़्तेख़ार हुसैन,फ़ैज़ी हक,एडवोकेट मोहसिन ख़ान,मोहम्मद उस्मान,महताब शमसी,मोहम्मद आरिफ़,फ़ैज़ शमसी, समीर अज़ीज़, मोहसिन इरशाद,कौसर इकबाल आदि मौजूद रहे ।
उर्स मोहम्मदी की जिम्मेदारी मोहम्मद इलियास,अब्दुल जब्बार,शराफ़त,अब्दुल कय्यूम,जमाल,इफ़्तिखार हुसैन,मोहम्मद मियां,रियासत आदि को दी गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights