बरेली। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संगठन में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज सिंह के निर्देश पर सचिन वर्मा को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इस नियुक्ति को जिले में संगठन के विस्तार और प्रभाव बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।सचिन वर्मा लंबे समय से सामाजिक व मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव और कार्यशैली को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि उनके नेतृत्व में मानवाधिकार से जुड़े मामलों को और मजबूती से उठाया जाएगा।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सचिन वर्मा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए सचिन वर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।