बरेली । इज्जतनगर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर संजय सिघल के इज्जतनगर निरीक्षण के दौरान एन.ई. रेलवे मजदूर यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल महामंत्री बसंत चतुर्वेदी के नेतृत्व में उनसे मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा।महामंत्री बसंत चतुर्वेदी ने बताया कि प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे कर्मचारियों में संतोष का माहौल है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह मलिक, रोहित सिंह, आराम सिंह, आर.के. पाण्डेय, प्रदीप शर्मा, राजन कुमार, यशपाल सिंह, हरपाल चौधरी तथा एन.सी. पंत सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।