बरेली। थाना देवरनिया क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी की मौत हो गई और दो दोस्त घायल हो गए घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पंकज के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।परिजनों ने बताया उत्तराखंड के जिला रुद्रपुर के थाना पंतनगर क्षेत्र के अटरिया मंदिर प्रेमनगर के पास निवासी 24 वर्षीय सौरभ शर्मा पुत्र महेश शर्मा रुद्रपुर सीएमओ कार्यालय में संविदा कर्मचारी के पद पर तैनात था बीती शाम अपने दोस्त पंकज और अंशु के साथ मोटरसाइकिल के द्वारा देवरनिया क्षेत्र में दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे मोटरसाइकिल से जब वापस जाते समय देवरनिया के कटहरा ढाल के पास तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिसमें सौरभ शर्मा, पंकज और अंशु तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया डॉक्टर ने सौरभ शर्मा को मृत घोषित कर दिया उसके बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।