एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-19 at 11.04.10 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज में श्री रामचंद्र मिशन के तत्वावधान में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “व्यक्तित्व विकास दूसरों की सहायता के बिना संभव नहीं” रखा गया, जिस पर छात्रों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में लगभग 50 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कक्षा 12 के छात्र सूरज दिवाकर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दस सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भौतिक विज्ञान प्रवक्ता फरहान अहमद ने कहा कि व्यक्तित्व विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसमें ज्ञान, व्यवहार, सोच और आदतों में सकारात्मक परिवर्तन शामिल होता है। यह आत्मविश्वास बढ़ाने, संचार कौशल सुधारने और आत्म-जागरूकता विकसित करने में सहायक होता है, जिससे व्यक्ति अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में सफलता हासिल कर सकता है।कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य तौकीर सिद्दीकी, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता फरहान अहमद तथा डॉ. मेंहदी हसन सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights