बरेली। रेलवे हॉस्पिटल इज्जतनगर में गोरखपुर से आए हुए प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक द्वारा निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एन ई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बसंत लाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में यूनियन का प्रतिनिधि मंडल द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु एक ज्ञापन दिया गया जिसमें कर्मचारियों के रेफरल में देरी, गम्भीर चोट एवं बीमारी के कारण लंबे समय से सिक कर्मचारियों के हित में शीघ्र निर्णय , कासगंज में कैशलेस जांच की व्यवस्था , मंडल चिकित्सालय में 70 वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों हेतु ओपीडी में लाइन मुक्त सुविधा, कारखाना में महिला नर्स की पदस्थापना सहित अन्य समस्याओं पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक से चर्चा की मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन ने बताया की कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु सकारत्मक वार्ता हुयी है, प्रतिनिधिमंडल मे इज्जतनगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह मालिक, कारखाना मंडल मंत्री परवेज अहमद,रोहित सिंह,पी के दुवे,मुकेश सक्सेना, अनुराग शुक्ला, धर्मपाल, ओम प्रकाश,राहुल सक्सेना,आर के पाण्डेय, गोविंद पोडवाल, एस एस चौहान, अनिल कुमार, सचिन सक्सेना, राजवीर मीणा, युनुस,आबिद, पवन मिश्रा, देवकी नंदन जोशी,विजय कुमार इत्यादि उपस्थित थे I