बरेली । नैनीताल रोड स्थित श्री गुलाब राय मॉन्टेसरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्रांच में आज प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालयी संसद का गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय में एमरल्ड, रूबी, सफायर और टोपेज सदन हैं, जिनके लिए अलग-अलग कप्तानों का चयन किया गया। इसके साथ ही हेड बॉय, हेड गर्ल तथा स्पोर्ट्स कैप्टन के पदों पर भी छात्र-छात्राओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। लड़कों और लड़कियों के लिए पृथक-पृथक पदाधिकारी नियुक्त किए गए।नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी का महत्व बताते हुए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन राहुल मैसी ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में हाउस कन्वीनर मनीष सिंह बोरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नवचयनित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।चुने गए पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं :- हेड ब्वॉय – पार्थ भाटिया हेड गर्ल – शिविका गर्ग स्पोर्ट्स कैप्टन ब्वॉयज – आयुष यादव स्पोर्ट्स कैप्टन गर्ल्स – वैष्णवी जोशी एमरल्ड सदन कैप्टन ब्वॉयज – अर्श प्रजापति एमरल्ड सदन कैप्टन गर्ल्स – रिद्धिमा मिश्रा रूबी सदन कैप्टन ब्वॉयज – सात्विक मुखर्जी रूबी सदन कैप्टन गर्ल्स – आस्था सक्सेना सफायर सदन कैप्टन ब्वॉयज – तनिष्क सिंह सफायर सदन कैप्टन गर्ल्स – सृष्टि दिवाकर टोपेज सदन कैप्टन ब्वॉयज – अर्णब सिंह टोपेज सदन कैप्टन गर्ल्स – अनन्या कृष्णा