विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने ‘लव जिहाद’ समेत कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 7.38.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में शहर के विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कथित मुद्दों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “धर्मांतरण बंद करो”, “लव जिहाद बंद करो” और “हिंदू बेटियों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाते हुए अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बरेली महानगर, बहेड़ी एवं आंवला क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से हुई, जहां सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा, देवेंद्र सिंह सोम, संजय शुक्ला, अविनाश मिश्रा, संजय भदौरिया एवं बाबूराम गंगवार ने अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है और इस दिशा में जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कथित धर्मांतरण और अन्य सामाजिक मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
सभा के बाद सभी कार्यकर्ता पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस दौरान पूरे रास्ते नारेबाजी की गई और हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगों को रखा।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान नीरज चौरसिया, बाबूराम गंगवार, देवेंद्र कुमार, परम के रुपाणी , संजय सिसोदिया, अविनाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights