भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 20 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

WhatsApp Image 2026-04-18 at 7.38.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। परशुराम युवा मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर 20 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। इस वर्ष शोभायात्रा का यह 24वां आयोजन है, जो पिछले 23 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत बलराम दास जी महाराज शामिल होंगे, जबकि शिवानंद महाराज एवं आचार्य संजीव गौड़ विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन की शुरुआत दोपहर 2 बजे तुलसी स्थल, निकट अलखनाथ बाबा मंदिर पर रुद्राभिषेक से होगी, जिसके बाद शाम 4 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होगी।
शोभायात्रा तुलसी स्थल से निकलकर किला चौकी, साहूकारा, थाना किला, बड़ा बाजार, घंटाघर चौराहा, कोतवाली और नावेल्टी चौराहा होते हुए सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी, जहां आरती के बाद विश्राम किया जाएगा।
यात्रा में एटा से आई आकर्षक झांकियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी, जिनमें भगवान गणेश, शिव-पार्वती, लक्ष्मी-नारायण, हनुमान जी, श्रीराम परिवार, श्रीकृष्ण-राधा, महाकाल एवं जगन्नाथ जी की झांकियां शामिल होंगी। साथ ही मथुरा का बैंड और चंदौसी का महाकाल बैंड भी प्रस्तुति देंगे।
प्रेस वार्ता में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि शोभायात्रा का उद्देश्य भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और सनातन संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम न्यायप्रिय और धर्मरक्षक थे, जिन्होंने अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं। यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश देगी, जिसमें सभी समुदायों की सहभागिता देखने को मिलती है। प्रेसवार्ता के दौरान अजय शुक्ला , पंडित पवन मिश्रा,आचार्य संजीव गौड़ आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights