8वें उर्से ताजुश्शरिया में चप्पे-चप्पे पर रहेंगे वालंटियर्स: सलमान मिया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 5.14.57 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। 8वें उर्से ताजुश्शरिया की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बाद नमाज़-ए-जुमा, दरगाह आला हज़रत/ताजुश्शरिया परिसर में उर्स प्रभारी जनाब सलमान हसन खान (सलमान मिया) वा राष्ट्रीय महासचिव जनाब फ़रमान हसन ख़ान फरमान मिया की अध्यक्षता में वालंटियर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मीटिंग में शहर भर की तमाम ब्रांचों से आए वालंटियर्स लीडर्स एवं कार्यकर्ताओं ने शामिल हुए । इस मौके पर उर्स की तैयारियों का जायज़ा लिया गया तथा वालंटियर्स से उनके मशवरे लिए । उर्स प्रभारी ने वालंटियर्स को ज़िम्मेदारियों के साथ काम करने, ज़ायरीन की बेहतर से बेहतर खिदमत करने और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। खासतौर पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ वालंटियर्स की टीमें बनाकर काम करने और उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया गया, ताकि ज़ायरीन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया, ताकि उर्स के दौरान हर आने वाले ज़ायरीन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में लंगर व्यवस्था पर विशेष रूप से जमात रज़ा-ए-मुस्तफा महासचिव जनाब फरमान हसन खान (फरमान मिया) द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि उर्स के दौरान बड़ी संख्या में ज़ायरीन के लिए लगातार और व्यवस्थित लंगर की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया जाएगा, जो लंगर की तैयारी, वितरण और साफ-सफाई की ज़िम्मेदारी संभालेंगी। साथ ही, खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि हर ज़ायरीन तक आसानी से लंगर पहुँच सके और किसी को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि मीटिंग का मक़सद उर्स को व्यवस्थित, सफल एवं ज़ायरीन के लिए सुविधाजनक बनाना है बड़े ईस्टर पर मेडिकल कैम्प आयोजित किए जाएँगे जिससे आने वाले जायरीनो को किसी तरह की कोई दिक्कत का सामना ना करना पड़े इस मौके पर सय्यद अजीमुद्दीन रज़वी साहब ने हुज़ूर ताजुश्शरिया के फ़ज़ाईल और मनाक़िब बयां किये और कहा कि हुज़ूर ताजुश्शरिया का 8वा उर्स तमाम चाहने वालों को निहायत एहतिमाम के साथ मनन चाहिए क्योकि आपका उर्स बरकतों के हुसूल का ज़रिया है ताजुश्शरिया के वसीले से दुआएं क़बूल होती हैं लिहाज़ा तमाम मुरीदीन उर्स में शिरकत करें और फातिहा का एहतिमाम करें | मौलाना निजामुद्दीन साहब ने कहा कि हुज़ूर ताजुश्शरिया अपने वक़्त के सबसे बड़े आलिम, मुफ़स्सिर, मोहक़्क़िक़ और शायर थे उन्होंने मसलके आला हज़रत के पैग़ाम को देश व दुनिया में आम किया । उन्होंने शहरवासियों से अपील की उर्से ताजुश्शरिया ज़ायरीन की ज़्यादा से ज़्यादा खिदमत करें। मीटिंग में मौजूद मौलाना शम्स रज़ा, मौलाना ज़ैद पाशा के अलावा उर्स कोर कमेटी के डॉक्टर मेहंदी हसन, हाफ़िज़ इकराम, मोइन खान, अब्दुल्लाह रजा़ खां, कौसर अली, यासिन ख़ान, अमन, फैज़ान रज़ा, फरहान रज़ा के अलावा जमात की ब्रांचों में बानखाना, महेशपुरा, अलीगंज, करगैना, धंतिया, फतेहगंज पश्चिमी, फतेहगंज पूर्वी, शाही, बहेड़ी, आवला, खेलम, कांधरपुर, बिधौलिया, चंद्रपुर बिचपुरी, पूरनपुर, शीशगढ़, कांधरपुर, मवई क़ज़ियान, जहानाबाद आदि मौजूद रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights