उझानी: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हजरतगंज निवासी सुरदीप तोमर ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 15 अप्रैल को रात्रि 8.30 बजे करीब जब मेरे पिता सतीशचन्द्र घर से पैदल पैदल अपनी साईड में अपने हाथ पर गांव में ही अपने खेत पर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक पीछे से सहसवान की ओर से आ रही तेज रफ्तार लोडर डी0सी0एम0 गाडी रजि० न० UP81ET7375 चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बिना हर्न बजाये फुटपाथ पर कच्चे में चल रहे मेरे पिता के जोरदार टक्कर मार दी जिससे मेरे पिता के गम्भीर प्राणघातक चोटें आयी जिन्हे मौके पर मौजूद राहगीर ग्राम निवासी रोहित पुत्र अरविन्द कुमार व सौमेन्द्र पुत्र पुरुषोत्तम सिह व अन्य बहुत से लोगो के सहयोग से आनन फानन में राजकीय मैडिकल कालेज बदायूं ले गये जहा एक्सीडेन्ट में आयी चोटो के कारण कुछ ही समय में दौरान उपचार उपरान्त मेरे पिता सतीशचन्द्र की मृत्यु हो गयी ।