शाहजहांपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी प्रचार प्रसार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के द्वारा निर्मित इस मानव श्रृंखला में नारी सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न उदघोषों एवं गीतों के माध्यम से माहौल को जागरूकतामय बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में हाथ डालकर नारी शक्ति जागरूकता के प्रतीकस्वरूप एक लंबी मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान “नारी शक्ति, देश की शक्ति”, “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे प्रेरणादायक नारों से वातावरण गूंज उठा। प्रोफेसर पूनम और सीतू शुक्ला के समन्वयन में हुए इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आर के आजाद, डॉ आलोक सिंह, डॉ शिशिर शुक्ला, डॉ प्रांजल शाही, डॉ अरुण यादव, डॉ बरखा सक्सेना, अमिता रस्तोगी, रचना रस्तोगी, डॉ प्रतिभा सक्सेना, डॉ विनीता राठौर, नमिता शुक्ला, डॉ प्रतिभा शर्मा, शिवानी भारद्वाज, शिवांगी शुक्ला, रश्मि राठौर सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।