बदायूँ। कादरचौक क्षेत्र के ग्राम काकोड़ा में राष्ट्रीय युवा विकास संगठन द्वारा कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय शाक्य ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय विधायक धर्मेन्द्र शाक्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में कादरचौक सीएचसी केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवधेश राठौर, उझानी के ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। अन्य अतिथियों ने भी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय शाक्य ने संगठन के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया और युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संगठन केवल बदायूँ तक सीमित नहीं है, बल्कि कई अन्य जिलों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और युवाओं के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है। सम्मेलन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुरेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र शाक्य, अंकित यादव, जिला महामंत्री गजेंद्र शाक्य, हरिओम राजपूत समेत विभिन्न विधानसभा एवं ब्लॉक अध्यक्ष भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और संगठन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ।