बिल्सी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई, सम्मान समारोह में समाज को एकजुट रहने का संदेश

WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.11.17 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी नगर में भारतीय संविधान के शिल्पकार और ‘भारत रत्न’ डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भव्य ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।समारोह को संबोधित करते हुए ब्रज क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होना होगा। उन्होंने सभी से शिक्षित बनने और बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर देश की प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
वहीं विधायक हरीश शाक्य ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज के समय में और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन शोषितों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बिल्सी चेयरमैन ज्ञान देवी सागर, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, बुधपाल सिंह, उदयवीर सिंह दिवाकर, दीपक वाल्मीकि, अर्चित सिंह, सुरेश सागर, नंदराम सागर, मुनीश सागर, माखन दिवाकर, रवि दिवाकर, भगवान सिंह दिवाकर, अशोक सागर, विशाल सागर, महिपाल सागर, सचिन वाल्मीकि, पीतम वाल्मीकि सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights