बरेली। कंपोजिट स्कूल नत्थू रमपुरा में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बिथरी के विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बेसिक अधिकारी डॉ विनीता , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल एवं साईं मंदिर के महंत श्री शिरडी साई सेवा ट्रस्ट रजिस्टर्ड बरेली के सरबराकार पंडित सुशील पाठक उपस्थित रहे। विधायक द्वारा बालवाटिका कक्ष का शुभारंभ किया गया एवं कक्षा एक के छात्रों को निःशुल्क पुस्तक वितरित की।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं बताया गया विभाग लगातार बच्चों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए बेहतर प्रयास कर रहा है।शिक्षकों का भी कर्तव्य है कि पूरी मेहनत से बच्चों को पढ़ाए और बच्चों के साथ शिक्षक के साथ अभिभावक की भूमिका भी शिक्षक निभाए। पंडित सुशील पाठक द्वारा विद्यालय में समय समय पर छात्र हित में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया और बताया कि ऐसे कार्यकम होने से अभिभावकों का भरोसा परिषदियों विद्यालयों की तरफ बढ़ता है,उन्होंने विद्यालय स्टाफ की भी तारीफ की।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली के जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रेषित किया एवं बताया कि दिन पर दिन स्कूलों में शिक्षा के स्तर में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ,ग्राम प्रधान वीरपाल , प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गुले राना सहायक अध्यापक आइजा बेला, नीरज रानी, इला मंडल शाह ,शुभम सक्सेना शिक्षामित्र ममता , कमलेश सहित समस्त शिक्षक एवं समस्त ए र पी एवं संकुल शिक्षक के साथ शिक्षा समिति के अध्यक्ष के साथ सैकडो ग्राम बासी माताए बच्चे उपस्थित रहे।