बदायूँ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा संवर्ग) की ब्लॉक इकाई दातागंज के ब्लॉक सभागार में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से हिमांशु सक्सेना को ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष, राहुल कुमार को ब्लॉक इकाई का मंत्री, दुर्गेश कुमार को ब्लॉक इकाई का कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। तपश्चात ब्लॉक इकाई द्वारा अन्य पदाधिकारियों की सूची अनुमोदन हेतु जिला इकाई को उपलब्ध कराई गई जिसको जिला इकाई ने अनुमोदन कर दिया जिसमें ब्लॉक वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रकांता वोहरा, उपाध्यक्ष पद पर पंकज राठौर , सूर्यंम चौधरी, संयुक्त मंत्री हिमांशु राठौर, हर्ष कुमार, मोनिका सिंह प्रचार मंत्री मयंक गंगवार, शेखर शर्मा, मीडिया प्रभारी आकाश कुमार गौतम को चयनित किया गया। सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी शुभम वशिष्ठ द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी द्वारा किया गया एवं नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं । संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक प्रदीप कुमार की देख रेख में सम्पन्न हुई।अंत में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। और अंगवस्त्र के माध्यम से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की ।ब्लॉक समरेर के ब्लॉक अध्यक्ष भानु यादव एवं अन्य कार्यकारिणी उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में समस्त सदस्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन राहुल कुमार ने किया।