होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की “शक्ति संवाद” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई

WhatsApp Image 2026-04-17 at 3.48.15 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा “शक्ति संवाद” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन महर्षि विद्या मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की “ध्यान पुस्तिका” भेंट स्वरूप प्रदान की तथा संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।कार्यक्रम में संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता एवं सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जागरूकता ही सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इसी क्रम में महिला कल्याण विभाग से मिशन शक्ति की जिला समन्वयक छवि वैश्य एवं उनकी सहयोगी प्रीति चौहान ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिला सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक प्रदान कीं। उन्होंने छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने एवं आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में भी अवगत कराया।
उसी क्रम में महिला थाना से मिशन शक्ति प्रभारी योगेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस विभाग द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में निडर होकर सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर काव्य पाठ एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई, जिससे पूरे वातावरण में जागरूकता एवं प्रेरणा का संचार हुआ।अंत में प्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने महिला थाना प्रभारी एवं एनजीओ से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को “महर्षि ज्ञान पुस्तिका” भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के मीडिया प्रभारी राजीव सिंह चौहान एवं श्वेता सैनी का विशेष योगदान रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights