बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम अटरिया में अवैध रूप से विकसित की जा रही तीन कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इस दौरान बिना स्वीकृति किए जा रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण के अनुसार, सोमपाल द्वारा करीब 4 बीघा, मोर सिंह द्वारा लगभग 5 बीघा तथा चुन्नीलाल व इलियास द्वारा करीब 3 बीघा क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध कॉलोनियों का निर्माण कराया जा रहा था। इन स्थानों पर प्लॉटिंग के साथ नाली, सड़क और बाउंड्रीवाल का निर्माण भी किया जा रहा था।उक्त मामलों में उ.प्र. नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 के तहत कार्रवाई करते हुए संयुक्त सचिव दीपक कुमार के नेतृत्व में सहायक अभियंता विनोद कुमार, अवर अभियंता संदीप कुमार, सीताराम एवं प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।