बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र में बी-फार्मा के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। बदायूं के दातागंज निवासी 21 वर्षीय रामकिशोर का शव पट्टी गली स्थित किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रामकिशोर बी-फार्मा तृतीय वर्ष का छात्र था और पढ़ाई के लिए फरीदपुर में रह रहा था। परिजनों के मुताबिक वह 5 अप्रैल को सामान्य स्थिति में घर से निकला था और किसी तनाव या विवाद की बात सामने नहीं आई। गुरुवार शाम पड़ोसियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी।पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता बाबूराम ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि रामकिशोर का किसी से विवाद नहीं था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।