बरेली। विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जीवन रेखा हीमोफिलिया जन कल्याण समिति द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला अधिकारी अविनाश सिंह रहे । कार्यक्रम में करीब 200 हीमोफीलिया मरीजों ने भाग लिया, जिनके साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अधिकारी अविनाश सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ एडीएम एफआर संतोष कुमार सिंह, एडीएम सिटी सौरभ दुबे, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रमेश दीक्षित, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. राजीव गुप्ता सहित कई चिकित्सक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।इस दौरान विशेषज्ञों ने हीमोफीलिया के प्रति जागरूकता फैलाने, समय पर इलाज और सावधानियों के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सही जानकारी और नियमित उपचार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।कार्यक्रम में महेश पंडित, नदीम शम्सी, जैनब फातिमा, अजय अग्रवाल, प्रियंका कपूर, रेखा आर्या और समिति के सचिव राजेश रस्तोगी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। आयोजकों ने मरीजों को बेहतर इलाज और सहयोग उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।