बदायूँ। शहर के प्रतिष्ठित ब्लूमिंगडेल स्कूल की छात्रा यसिका गुप्ता ने सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, विद्यालय एवं शहर में खुशी का माहौल है। यसिका गुप्ता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह सफलता हासिल की है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यसिका के पिता अनिल गुप्ता एक प्रतिष्ठित व्यापारी, राजकीय ठेकेदार एवं रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष हैं, जबकि उनकी माता शिखा गुप्ता गृहणी हैं। परिवार ने यसिका की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया है। यसिका की इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वह आगे चलकर और भी बड़ी सफलताएं हासिल करेंगी।