बदायूँ। शहर में लगातार बढ़ती जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों का आक्रोश सामने आया है। ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में सर्राफा एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा को ज्ञापन सौंपकर नगर में सुचारू यातायात व्यवस्था लागू कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर आए दिन लगने वाले भारी जाम से व्यापारियों, ग्राहकों और आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या के स्थायी समाधान के लिए वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष जितेंद्र महाजन के साथ नितिन रस्तोगी, कपिल रस्तोगी, संजय रस्तोगी, संदीप वर्मा, दीपक गुप्ता, विजय गुप्ता, भगवान स्वरूप गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, शिवम गुप्ता, यश गुप्ता, अक्षत गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। इस अवसर पर व्यापारियों ने नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक सिंह का पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट कर स्वागत भी किया। व्यापारियों ने जाम की समस्या से विस्तार से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ज्ञापन को गंभीरता से लेते हुए समस्या के समाधान के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।