केसीएमटी में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर विचार गोष्ठी आयोजित

WhatsApp Image 2026-04-16 at 5.59.33 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। खंडेलवाल कॉलेज, बरेली में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल , महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार एवं प्राचार्य डॉ.आर.के.सिंह जी के द्वारा विशिष्ट अतिथि राजपाल सिंह ,सह प्रांत कार्यवाहक तथा मुख्य अतिथि बरेली कॉलेज, बरेली के सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक समिति सदस्य एवं सचिव राजनीति शास्त्र विभाग की प्रो नीलम गुप्ता का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत कर किया गया। विशिष्ट अतिथि राजपाल सिंह ने कहा कि मातृ शक्ति अब केवल मतदाता ही नहीं, बल्कि कानून निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं, इसलिए नीतियों एवं निर्णय प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
मुख्य अतिथि प्रो डॉ. नीलम गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समय ऐतिहासिक है, जब महिलाओं की भागीदारी शासन और निर्णय प्रक्रिया में सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के संदर्भ में नारी सशक्तिकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा छात्राओं को जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को इस अधिनियम के महत्व को समझते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. सविता सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन प्रवक्ता डॉ. कल्पना कटियार द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवक्ता डॉ. शिव स्वरूप शर्मा, ले रचना, रितेश, शिवानी रस्तोगी, दिया ओली ,डॉ मनीषा एवं ख्याति पंचोली का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights