बरेली। छावनी परिषद बरेली की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा आर. एन. टैगोर स्कूल में कचरा पृथक्करण (सेग्रीगेशन) पर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में SBM कंसल्टेंट अंकिता पांडेय ने छात्र-छात्राओं को गीला, सूखा, घरेलू खतरनाक और सैनिटरी कचरे के चार प्रकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही रंगीन डस्टबिन के माध्यम से व्यावहारिक प्रदर्शन कर सही तरीके से कचरा अलग करने की प्रक्रिया समझाई गई।इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और स्वच्छता के महत्व को समझा। शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।छावनी परिषद का उद्देश्य इन अभियानों के जरिए बच्चों और आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा देना है। परिषद भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखेगी।