बदायूं। जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कक्षा 10 के दूसरे बैच ने इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थी विद्यालय परिसर पहुंचे और अपनी सफलता पर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ने विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।विद्यालय के चेयरमैन एवं प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में सफलता दिलाना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय में हर्ष का माहौल है और विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।