बरेली। अंबेडकर जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल महानगर बरेली के कार्यालय पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने किया। इस दौरान विजय बहादुर सक्सेना, निवर्तमान जिलाध्यक्ष मो. मतलूब एड., प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजवीर उपाध्याय, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीता सिन्हा, क्षेत्रीय सचिव वीरेंद्र पाल गंगवार तथा विधि प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष सुमित शर्मा एड. ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने पर जोर दिया। प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक ने उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर शहादत हुसैन, ओमपाल कश्यप, बहिद हुसैन, तौफीक मंसूरी, साकिर मंसूरी, आशिक अंसारी, मो. सिराज, राधा कश्यप, रामकुमार, पुष्पेंद्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।