बदायूँ में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

WhatsApp Image 2026-04-13 at 4.04.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूॅ। नगर की भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष कौशलानंद पांडे उर्फ लालन पांडे की अध्यक्षता में जनपद के समस्त ब्राह्मण समाज की एक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दिव्य एवं भव्य रूप में भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। समारोह औऱ शोभायात्रा के सफल आयोजन के लिए समाज के ऊर्जावान लोगों को दायित्व सौंपे गए।
समिति के महामंत्री अजय मिश्रा ने बताया कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम शोभायात्रा भव्य आकर्षक झांकियों के साथ निकाली जाएगी
19 अप्रैल को धर्मशाला में सुबह 9 बजे यज्ञ, 12 बजे से मंचीय कार्यक्रम, दोपहर साढ़े तीन बजे से शोभायात्रा, शाम 5 बजे भगवान परशुराम प्रतिमा का माल्यार्पण औऱ शाम 7 बजे से धर्मशाला में प्रतिभोज होगा। इस मौके पर अध्यक्ष कौशलानन्द पांडेय, कार्यक्रम अध्यक्ष रामबहादुर पांडेय, महामंत्री अजय मिश्र, राहुल चोबे, अमित पांडेय ने समारोह व शोभायात्रा की सभी को विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज, मंत्री संजीव शर्मा, नत्थू लाल पाराशरी, सुरेंद्र पांडे, अरूण अग्निहोत्री,
संजय पाठक, विनय चतुर्वेदी, कृष्ण अवतार शर्मा, आर0के0 उपाध्याय, दिनेश शर्मा, विकास शर्मा, विवेक शर्मा, मुकेश शर्मा, मोहित मिश्रा सौरभ शंखधार, गौरव भारद्वाज, आचार्य मुमुक्षु शास्त्री, अरविंद शर्मा, रचना शंखधार, राजीव शर्मा, अमन मयंक शर्मा, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights