गांवों के विकास से ही देश का समग्र विकास संभव :- महेश चंद्र गुप्ता

WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.01.12 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ :- भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के तहत बिनावर मंडल के ग्राम व्योर तथा खेड़ा नवादा पर संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता तथा बदायूँ विधानसभा में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ग्राम उतरना, खुनक तथा कंडेला में सहभागिता करते हुए स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान किया तथा ग्राम के गणमान्य नागरिकों/वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया।उन्होंने चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आश्वस्त किया। साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उनका कुशलक्षेम जाना गया।इसी क्रम में जनपद के विभिन्न ग्रामों में “ग्राम/बस्ती चलो अभियान” के तहत जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों में सहभागिता की।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने भाजपा सेवा, समर्पण और सुशासन की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं आज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने आगे कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास कार्यों को निरंतर गति मिली है। प्रदेश में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जा रही हैं।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा की विशेषता यह है, कि यह केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के बीच निरंतर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था स्थापित हुई है, जिससे आमजन का विश्वास सरकार के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, धीरेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण पाठक जी,श्री आदेश शर्मा, अनोज कुमार सिंह, हरवंश पाल, शीतांसु सिंह, अंकित शाक्य एवं पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights