राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बिसौली ब्लॉक इकाई का गठन,उमेश कुमार गंगवार बने ब्लॉक अध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-04-10 at 5.12.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (प्रा संवर्ग) की ब्लॉक इकाई बिसौली के ब्लॉक सभागार में शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से उमेश कुमार गंगवार को ब्लॉक इकाई का अध्यक्ष, अंकुश गुप्ता को ब्लॉक इकाई का मंत्री, पंकज कुमार को ब्लॉक इकाई का कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। तपश्चात ब्लॉक इकाई द्वारा अन्य पदाधिकारियों की सूची अनुमोदन हेतु जिला इकाई को उपलब्ध कराई गई जिसको जिला इकाई ने अनुमोदन कर दिया जिसमें ब्लॉक उपाध्यक्ष पद पर सोनी अनार्य ,मनोज कुमार को चयनित किया गया। सभी पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी धीरज शर्मा द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों का पटका पहनाकर सम्मान जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी द्वारा किया गया एवं नवीन कार्यकारिणी को अपनी शुभकामनाएं दीं । संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक सोनी गुप्ता की देख रेख में सम्पन्न हुई।अंत में उपस्थित शिक्षकों द्वारा सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण किया गया। और अंगवस्त्र के माध्यम से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक दुष्यंत कुमार रघुवंशी ने की।कार्यक्रम में समस्त सदस्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन अंकुश गुप्ता ने किया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights