बदायूँ पुलिस लाइन में अन्तर जनपदीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

WhatsApp Image 2026-04-09 at 6.52.20 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन में आज अन्तर जनपदीय भारोत्तोलन, योगा एवं पावर लिफ्टिंग (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने किया।
प्रतियोगिता में बरेली जोन के कुल 9 जनपदों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें करीब 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक नगर/लाइन रजनीश कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह द्वारा किया गया। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में बदायूँ के रोहित ने प्रथम स्थान हासिल किया। 66 किलोग्राम वर्ग में बदायूँ के विशाल तोमर ने प्रथम और रामपुर के जितेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 74 किलोग्राम वर्ग में रामपुर के शेखर प्रथम और सम्भल के स्वयं प्रकाश द्वितीय रहे। वहीं 83 किलोग्राम भार वर्ग में बरेली के सुमित ने प्रथम तथा सम्भल के अमित कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला और आयोजन को सफल बनाने में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है और आपसी समन्वय भी बढ़ता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights