बदायूं : नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स के चौथे दिन बीएड प्रशिक्षुओं ने खोज के चिन्हों की सहायता जंगलों में भ्रमण करना, प्राकृतिक आपदाओं में तंबू निर्माण, गेजैट्स बनाना, गांठें-बंधन, प्राथमिक उपचार आदि की ट्रेनिंग दी गई। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आज विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। एक ओर युद्ध जैसी परिस्थितियां मानवता को विभाजित कर रही हैं, तो दूसरी ओर भूकंप, बाढ़, सूखा और महामारी जैसी प्राकृतिक आपदाएं हमारे धैर्य और सामर्थ्य की परीक्षा ले रही हैं। युद्ध समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं है। युवा शांति, संवाद और सहयोग से विश्व में प्रेम-सौहार्द और भाईचारा स्थापित करें। उन्होंने जंगलों में भ्रमण करना, तंबू निर्माण, गेट, प्राथमिक चिकित्सा, मरीज को ले जाना, स्ट्रेचर बनाना आदि की ट्रेनिंग दी गई। इससे पूर्व महाविद्यालय के डा.सत्यम मिश्रा ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। लक्ष्य निर्धारित करें, अनुशासित रहें, तो राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। सुश्री डा.अर्चना ने कहा कि युवा देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। अपनी प्रतिभाओं को निखारें। डा. सिद्धार्थ काश्यप ने कहा कि अपने कार्य को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करना ही सच्ची देशभक्ति है। जिला आयुक्त रोवर प्रो.मनवीर सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, संस्कार और सेवा भावना को अपने जीवन का आधार बनाएं। इस मौके पर डा. विक्रांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।