पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल’ प्रदेश मंत्री परिषद की बैठक

WhatsApp Image 2026-04-07 at 11.50.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल रजि की एक महत्वपूर्ण बैठक संगठन के प्रदेश अध्यक्षौ श्री घनश्याम दास गर्ग जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती, भावी रणनीतियों और व्यापारियों की लंबित मांगों को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

संगठन की शक्ति और प्रभाव को पूरे प्रदेश में विस्तार देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष युवा सुनील खत्री ने बताया की प्रदेश भर में व्यापारियों द्वारा संकल्प दिवस 11 जून व्यापारियों की एकजुटता के लिए मनाया जाएगा।

पुण्यतिथि कार्यक्रम 22 जुलाई संस्थापक स्व. नेकी राम गर्ग जी की स्मृति में रक्तदान और सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

व्यावसायिक बिजली की दरें घरेलू दरों के बराबर की जाएं। लखनऊ में किसानों की तर्ज पर भव्य ‘व्यापार भवन’ का निर्माण हो। व्यापारियों के हित में मंडी समिति को पूर्णत समाप्त किया जाए।

सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस सर्राफा व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। व्यापारियों को भी आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ मिले।
सभी विभागों में व्यापारिक पंजीकरण की प्रक्रिया आजीवन हो।

व्यापारी निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद में व्यापारियों के लिए अलग से निर्वाचन क्षेत्र का सृजन किया जाए।प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा, “वर्ष 2027 चुनावी वर्ष है, ऐसे में हमें अपनी एकजुटता दिखानी होगी। जब तक हम आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत नहीं होंगे, हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा। अब समय है कि हम ‘संपूर्ण उत्तर प्रदेश’ के बैनर तले अपनी शक्ति का प्रदर्शन करें।”

अंत में बरेली से युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील खत्री जी ने प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्यामदास गर्ग जी प्रदेश महामंत्री श्री तिलक राज अरोड़ा जी प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुभाष धीमान जी प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री एसपी वर्मा जी प्रदेश महिला अध्यआ श्रीमती गंगा रस्तोगी जी महिला महामंत्री श्रीमती निधि अग्रवाल जी को पटके और पगड़ी पहन कर सम्मानित किया और कहा कि व्यापारी हित की मांगों को मनवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके नेतृत्व टीम में जो भी निर्णय दिया जाएगा हम पूर्ण तरह सभी सहमत हैं

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री तिलकराज अरोड़ा, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास जैन सहित प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष सुनील खत्री प्रदेश महामंत्री युवा श्री महेंद्र राजपूत जी बरेली से मनोज देवल महानगर उपाध्यक्ष, प्रवीण कुमार मीडिया प्रभारी, सुमित सक्सेना धीरज सक्सेना जिला संरक्षक आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights