बरेली: नवाबगंज के गन्ना किसानों का 70 करोड़ बकाया

DV11
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। नवाबगंज क्षेत्र के गन्ना किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक डॉ. एम.पी. आर्य को ईमेल के माध्यम से 20 सूत्रीय ज्ञापन भेजा है। इसकी जानकारी बरेली किसान सत्याग्रह आंदोलन समिति के संयोजक डॉ. हरीश कुमार गंगवार ने दी।ज्ञापन में किसानों ने प्रमुख रूप से ओसवाल चीनी मिल की 642 बीघा भूमि की नीलामी प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने की मांग की है, ताकि उससे प्राप्त धनराशि से किसानों का 70 करोड़ रुपये से अधिक लंबित गन्ना भुगतान जल्द किया जा सके।इसके साथ ही किसानों ने आर्य ए जी पर 4 करोड़ रुपये की कथित लूट का आरोप लगाते हुए उक्त धनराशि वापस दिलाने और संबंधित लाइसेंस निरस्त करने की मांग उठाई है।किसानों का कहना है कि लंबे समय से बकाया भुगतान न मिलने के कारण वे आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।ज्ञापन में आवारा पशुओं की समस्या को भी गंभीर बताया गया है। किसानों के अनुसार खेतों में फसलें नष्ट हो रही हैं, महिलाएं और बच्चे भय के साए में जी रहे हैं और किसानों को रात-दिन फसलों की रखवाली करनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में रखने की मांग की है।इसके अलावा ज्ञापन में क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं को भी शामिल करते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights